नारायणपुर : आखिरकार वही हुआ, जिसकी आशंका चार माह पहले से ही व्यक्त की जा रही थी। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बैकठपुर दुधैला पंचायत में एक और स्कूल गंगा के कटाव की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को देखते ही देखते मध्य विद्यालय दुधैला-टू का एक भवन गंगा में समा गया। अगर कटाव की यही रफ्तार रही तो स्कूल का दूसरा भवन भी चार-पांच दिनों में गंगा की चपेट में आ जाएगा।

पिछले चार माह से पंचायत में गंगा का कटाव जारी है। इस दौरान चार सौ घर, एक आंगनबाड़ी केंद्र, सैकड़ों एकड़ जमीन और एक स्कूल मध्य विद्यालय बैकठपुर गंगा में विलीन हो चुके हैं।

बाढ़ नियंत्रण विभाग खगडिय़ा की ओर से अभी तक कटावनिरोधी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। यह क्षेत्र बाढ़ नियंत्रण विभाग खगडिय़ा डिवीजन में आता है। गांव वालों का कहना है कि चार माह में चार बार विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया है, लेकिन कटावरोधी कार्य अबतक शुरू नहीं किया गया।

उधर, नवगछिया एसडीओ डॉ. आदित्य प्रकाश ने कहा कि कार्यपालक अभियंता से बातचीत हुई है। जल्द ही कटावरोधी कार्य शुरू होगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने भी बाढ़ नियंत्रण विभाग खगडिय़ा को पत्र लिखा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *