नवगछिया : बिहार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में शेखपुरा में आयोजित बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के चार खिलाड़ियों ने काँस्य पदक जीत कर जिले का नाम रौशन किया है.
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रिस कुमार राज, कैडेड वर्ग में कुणाल कुमार एवं राकेश कुमार एवं सब जूनियर वर्ग में रिसव कुमार ने काँस्य पदक जीता है.

पदक जीतने पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आर पी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद, कोच जेम्स, मुकेश कुमार सुमन, दानिश खान, मो नाजिम नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, सचिव अशोक सिंह, अखिलेश पाण्डेय, संजय सिंह, डाँ अनंत विक्रम, रवि शर्मा, पंकज भारती आदि ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है.


