रंगरा प्रतिनिधि : रंगरा चौक प्रखंड की पहली पंसस की बैठक तनावपूर्णमाहौल में संपन्न हो गया. मालूम हो कि प्रखंड प्रमुख चुनाव के बादचुनावी रंजिश में दोनों पक्षों के बीच हुई गोली बारी हुई थी. इस कारणबैठक में दोनों पक्ष जुटे तो थे लेकर सबों की भृकुटि एक दूसरे पर तनी थी.इस दौरान प्रशासनिक स्तर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी तो लायसेंसीहथियारों का प्रदर्शन भी दोनों पक्षों की ओर से जम कर हुआ. हालांकि बैठकशांतिपूर्ण संपन्न हो जाने के बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों और क्षेत्र केबुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने राहत की सांस ली है. बैठक में मुख्य रुप सेबाढ़ संबंधित मामले ही उठाये गये. साथ ही जविप्र का भी मामला उठाया गया.बैठक में रंगरा चौक प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर समेत सभीजनप्रतिनिधियों की मौजूदगी देखी गयी.
Total Downloads: 167
