★ नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी
नवगछिया डॉट कॉम: नवगछिया नगर पंचायत में राशन कार्ड बनवाने या उसमें सुधार को लेकर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी. अगले माह 12 मार्च से नगर पंचायत के लोग नए राशन कार्ड या राशन कार्ड को सुधार करवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे.
Total Downloads: 394
यह अधिसूचना नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास के द्वारा जारी की गई है. नए राशन कार्ड बनाने के तिथि घोषित 12 मार्च से 21 मार्च तक वार्डवार प्रखंड कार्यालय नवगछिया में आवेदन जमा लिया जाएगा.
आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा दिया गया है जिसमें कहा गया है कि आवेदन प्रपत्र ‘क ‘के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक खाता की छायाप्रति, आवास प्रमाण पत्र और पुरे परिवार का फोटो तीन, शपथ पत्र के साथ आवेदन जमा लिया जाएगा. इन तिथियों पर वार्ड वार लिए जाएंगे आवेदन.


वार्डवार आवदेन की तिथि
12 मार्च : वार्ड 1, 2, 5,
13 मार्च : वार्ड 3, 4
14 मार्च : वार्ड 6, 7, 8, 10, 11
15 मार्च : वार्ड 12, 14
16 मार्च : वार्ड 13
17 मार्च : वार्ड 16, 17
19 मार्च : वार्ड 9, 15, 20
20 मार्च : वार्ड 18, 19, 23
21 मार्च : वार्ड 21, 22
नोट : नवगछिया सहित देश विदेश व राज्य की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें नवगछिया डॉट कॉम।
? नवगछिया की शान : नवगछिया डॉट कॉम
