Nitish-Kumar2

बिहार के सीएम नितीश कुमार ने कल रविदास जयंती के शुभ अवसर पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि रविदास जयंती के अवसर पर बिहार सरकार सरकारी छुट्टी देगी. इसके लिए 15 दिनों के अंदर आदेश जारी कर दिया जायेगा. इसके बाद उन्होंने आयोजकों से अपील किया की आपकी जिम्मेदारी बनती है कि छुट्टी की इस घोषणा पर अमल कराएं इसके लिए आज के बाद चुप्प नहीं बैठे.

संत रविदास की जयंती समारोह में राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह बिहार से BJP को खदेड़ा है, उसी तरह दिल्ली से खदेड़ेंगे. बीजेपी पर कटाछ करते हुए कहा कि अंबेदकर, कर्पूरी को गाली देने वाले लोग आज विरासत मानते हैं. उन्होंने कहा ‘गरीबों के हक के लिए कर्पूरी, लालू और नीतीश ने काफी लड़ाई लड़ी’. कुछ शक्तियां नहीं चाहती कि गरीबों को अधिकार मिले, उनके खिलाफ एकजुट होने की जरूरत.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *