नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी निर्मला देवी ने पड़ोस के ही नेभी से रिटायर्ड फौजी डा. विवेकानंद यादव के विरुद्ध दो बर्षो से लगातार भद्दी भद्दी गाली देने पुतोहू व पुत्री को गलत नियत से कटाक्ष करने मना करने पर लाइसेंसी पिस्टल व रायफल निकालकर हवाई फायरिंग कर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.

थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि बिवेकानंद के बिरूद्ध चकरामी, मधुरापुर बाजार, नारायणपुर सहित अन्य जगहों पर हंगामा करने व रायफल व पिस्टल से गोली चलाने का वीडियो व्हाट्सऐप पर भी वायरल हुआ है.

साथ ही शिकायत की गई है. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. वरीय पदाधिकारी को मामले को लेकर अवगत कराया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *