सावधान! रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अब महिला चोर भी चल रही है। वह भी चाकू और ब्लेड के साथ। ये महिलाओं की झुंड में बैठती है और उसी का सामान गायब करती है। शुक्रवार को भागलपुर में जीआरपी ने एक ऐसी ही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला कांस्टेबल ने तलाशी ली तो उसके पास से आठ मोबाइल, एक चाकू व ब्लेड भी मिले हैं।

जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला एकचारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके पास से बरामद मोबाइल भी चोरी के हैं। पास से चाकू और ब्लेड मिलना इस बात का सबूत है कि महिला पर्श व पॉकेट भी काटती है। पुलिस को आशंका है कि यह महिला किसी गिरोह में है और कुछ और महिलाएं साथ में ही इस तरह की घटना को अंजाम देती है।

कुछ दिन पहले भागलपुर से कहलगांव जा रही एक शिक्षिका ने हिन्दुस्तान को फोन कर ऐसे तीन-चार महिलाओं के जत्थे के बारे में बताया था, जिसने भीड़ में इयर रिंग खींच लिया था। ऐसे और भी कई मामले हैं, जिसमें यात्री प्राथमिकी दर्ज नहीं करा पाते हैं। लेकिन लेडीज पर्श काटने व चुराने के मामले आए दिन होते हैं। यही कारण है कि आरपीएफ ने कुछ दिन पहले स्टेशन और ट्रेनों में महिला यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया था।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *