शनिवार को सदर एसडीओ, डीटीओ और सिटी डीएसपी ने विक्रमशिला पुल का निरीक्षण किया और मरम्मत करने वाली एजेंसी और पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने एजेंसी से वन-वे ट्रैफिक के लिए नया प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जीरोमाइल थाना में अधिकारियों और पुल निर्माण निगम से जुड़े इंजीनियरों की बैठक हुई। बैठक में पुल की मरम्मत को लेकर संसाधनों की जानकारी ली गई। निर्माण एजेंसी को क्रेन की व्यवस्था करने को कहा गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा पूर्व में 40 दिनों के लिए वनवे करने का प्रस्ताव दिया गया था। निरीक्षण के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए एजेंसी को 20 दिन के वनवे का प्रस्ताव बनाकर देने और उतने समय में काम पूरा करने को कहा गया है।

सिटी डीएसपी ने बताया कि संसाधन और होने वाली समस्याओं का आकलन कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी जायेगी। उम्मीद है कि सोमवार को निर्माण एजेंसी द्वारा प्रस्ताव मिल जाएगा। उसके बाद डीएम निर्णय लेंगे। 15 से वनवे ट्रैफिक होने की संभावना है। पूर्व में दिये प्रस्ताव पर डीएम ने तीनों अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। उसी के आधार पर अधिकारियों ने शनिवार को पुल का निरीक्षण किया। सिटी डीएसपी ने बताया कि वनवे ट्रैफिक के दौरान 24 घंटे मरम्मत का काम चलेगा। अतिरिक्त पुलिस और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

16 को जिले को ओडीएफ घोषित करने की योजना बनायी जाएगी

जिले को खुले में शौच प्रथा से मुक्त घोषित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्ययोजना बनाया जा रहा है। इसे लेकर डीएम ने 16 मई को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। खुले में शौच प्रथा से मुक्त करने के लिए शनिवार को डीएम ने जिला स्वच्छता प्रभारी निशांत कुमार के साथ विचार-विमर्श किया।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet