नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित लक्ष्मी होटल के सामने नवगछिया बाजार से सब्जी बेच कर घर जा रही अज्ञात महिला की ट्रक के धक्के से परखच्चे उर गये. महिला की शिनाख्त देर रात तक नहीं हो पाई थी. महिला के शव के परखच्चे उर गये थे. दुर्घटना के बाद लक्ष्मी होटल के आस पास मौजूद लोगों द्वारा महिला की पहचान करने का प्रयास किया गया. मगर महिला का शव पूरी तरह से छत विछत होने की वजह से मृतक की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था.
Total Downloads: 116
दुर्घटना स्थलनपर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक लक्ष्मी होटल के सामने नया टोला के रास्ते आ रही थी हाइवे पार करने के दौरान मकनपुर की और से तेज रफ़्तार से आ रही टाटा कंपनी की दस चक्के की ट्रक ने जोरदार धक्का मारा. दस चक्के ट्रक के धक्के के बाद ट्रक के पीछे आ रही दूसरी तीसरी गाड़ी द्वारा भी भी मृतक के शरीर पर चढ़ाते हुए निकल गए. लगभग 15 मिनट के बाद घटनास्थल पर पहुची नवगछिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया.
घटना स्थल के पास साग की पोटरी व तराजू बटखरा बिखरा मिला

दुर्घटनास्थल को देखने के बाद प्रथम दृष्टया में मालूम होता है कि महिला नवगछिया बाजार में साग सब्जी बेचकर घर जा रही थी क्योंकि मृतक के सव के पास साग की एक पोटरी व पोटरी के अंदर तराजू व बटखरा पड़ा था. मालूम हो रहा है कि मृतक महिला का घर लक्ष्मीपुर , आचार्य टोला, इस्माइलपुर या कोई आस पास का गांव होगा क्योंकि मृतक उसी रास्ते जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. बाजार से सब्जी बेचकर घर जा रही थी.
एम्बुलेंस के अभाव में टैम्पू से अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया शव
दुर्घटना के बाद मौके और मौजूद लोगों द्वारा अनुमंडल अस्पताल फोन कर घटना की जानकारी दी गयी. अनुमंडल अस्पताल में एम्बुलेन्स नहीं होने की वजह से बताया गया कि फ़िलहाल अनुमंडल अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं है. 102 डायल कर एम्बुलेंस बुलवा लें. अँधेरा होने की वजह से नवगछिया पुलिस द्वारा एम्बुलेन्स का इंतजार छोड़कर मृतक के छत विछत शव को टैम्पू का सहारा लेकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
नवगछिया थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है. मृतक के शिनाख्त के लिए शव को अनुमंडल अस्पताल में रखा गया है.

