motihari-bike-chor-640x340

नवगछिया : नवगछिया बाजार स्थित सहारा ऑफिस के गेट के सामने ही सहारा के बीमा एजेंट की बाइक चोरी हो गयी हैं.  एजेंट गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईं गाँव निवासी चंदन कुमार झा हैं. जो हर दिन की भांति आज गुरुवार को दोपहर 2 बजे मारवाड़ी धर्मशाला के निकट स्थित सहारा ऑफिस के नीचले मंजिल पर अपनी 2 पहिया वाहन  BR10न 3516 हिरो होनडा पैशन प्रो नीली काली रंग की को पार्क कर ऊपरी मंजिल पर स्थित ऑफिस चला गया. कार्य के बीच अवधि में ही जब वापस बाइक के पास आया तो जगह पर गाड़ी नहीं रहने पर वो दंग रह गया.  उस जगह पर मोटर बाइक नहीं थी चोरों ने बाइक को गायब कर दिया.  मामले की जानकारी नवगछिया थाना में दे दी गयी हैं.  जहां मामले की प्राथमिकी की गयी है. नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि मामले कि तहकीकात किया जा रहा है़.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *