गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर गाँव का दुर्गामंदिर शक्तिपीठ के रूप में विख्यात है. आध्यात्मिक व गौरवशाली इतिहास रहा है सैदपुर के दुर्गा मंदिर का. आसपास के ग्रामीणों की मान्यताओं के अनुसार सच्चे मन से जो भी माता के दरबार में मन्नत माँगता है. माता उनकी हर मन्नतों को पूरा करता है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पचास-साठ वर्ष पूर्व गोपालपुर थाना के ततकालीन थानाध्यक्ष इंसपैक्टर आनंदी सिंह की पहल पर सैदपुर के प्रबुद्ध लोगों ने मुख्य सड़क के निकट ग्रामीण ठीठर गोसाईं द्वारा प्रदत्त जमीन पर फूस का अस्थाई मंदिर बनाकर माता की पूजा व मेला की शुरुआत की.

वर्त्तमान में कमिटि के अध्यक्ष महेश कुँवर के नेतृत्त्व में लगभग पाँच करोड की लागत से मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. पिछले पचीस वर्षों से बंगाल के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार करूडजी के द्वारा माता की मूर्त्ति का निर्माण किया जाता है. यहाँ वैष्णव पद्धति से पूजा की जाती है. अतएव यहाँ पशुओं की बलि नहीं दी जाती है.

सप्तमी तिथि को कोहडे की बलि दी जाती है. वर्त्तमान समय में यह मंदिर सैदपुर की पहचान बन गई है. पंडित जीतन झा के नेतृत्त्व में दर्जनों विद्वान पीडितों द्वारा प्रतिदिन नियम व निष्ठा से दुर्गासप्तशती का पाठ किया जाता है. मन्नत पूरी होने पर विवाहित महिलाओं द्वारा अष्टमी तिथि को डाला व खोइछा चढ़ाया जाता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *