युवक का दिल अपनी साली पर आ गया। पत्नी के रहते वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ गया। लेकिन, ससुराल वाले राजी नहीं हुए। इससे नाराज होकर उसने ससुराल में जमकर हंगामा किया, फिर खेत में धान की फसल में आग लगा दी। घटना पटना के पुनपुन स्थित गौरीचक थाना क्षेत्र के हुजरा गांव में बीती रात हुई।
Total Downloads: 115
जानकारी के अनुसार हुजरा गांव के अनिल सिंह का दामाद राज किशोर सिंह अपनी साली से शादी करना चाहता था। इसके लिए वह ससुराल वालों पर दबाव डाल रहा था। लेकिन, ससुराल वाले इसके लिए राजी नहीं थे। बीती शाम उसने फिर ससुराल पहुंचकर इसके लिए दबाव बनाया। इस दौरान उसने जमकर हंगामा कर दिया।

अनिल सिंह के अनुसार हंगामा करने के बाद राज किशोर सीधे खलिहान जा पहुंचा। वहां कटाई के बाद रखे 10 बीधा की धान की फसल में उसने आग लगा दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

