नवगछिया क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 5 बजे सिलीगुड़ी से भागलपुर जा रही समीर बस (गाड़ी संख्या BR-43P-4165) अर्जुन कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार खगड़िया, भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के कई यात्री घायल हो गए।
Total Downloads: 47
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बस का पिछला शीशा तोड़ा गया, जिसके बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।
बस में सवार विश्व हिंदू परिषद नवगछिया के जिलाअधक्ष प्रवीण कुमार भगत ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर कुमार को फोन कर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना में घायल यात्रियों का एक्स-रे और अन्य चिकित्सीय जांच कराई जा रही है, जिसके बाद चोट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
