भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। ताजा जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि सेतु के पिलर संख्या 121 और 122 के बीच स्थित एक्सपेंशन ज्वाइंट में स्लैब का गैप बढ़कर 90 एमएम तक पहुंच गया है। इससे पहले यह गैप 40 एमएम दर्ज किया गया था।

तकनीकी टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। रिपोर्ट में गैप बढ़ने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की सिफारिश की गई है।

विक्रमशिला सेतु भागलपुर और कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए जीवनरेखा माना जाता है। ऐसे में एक्सपेंशन ज्वाइंट के गैप में लगातार वृद्धि की खबर से स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सेतु की सुरक्षा और भविष्य में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जल्द प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सेतु पर यातायात सामान्य रूप से जारी है, लेकिन रिपोर्ट सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....