नवगछिया: प्रादेशिक अधिवेशन( उड़ान 2023)मधेपुरा में हुए 31 वॉ प्रादेशिक अधिवेशन में नवगछिया शाखा के विनोद केजरीवाल को भागलपुर प्रमण्डल के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।

बताते चलें कि विनोद केजरीवाल ने प्रादेशिक अध्यक्ष श्री महेश जालान जी के साथ प्रमण्डल की न सिर्फ सभी शाखाओं का दौरा किया बल्कि 2 नयी शाखा खरीक व झण्डापुर शाखा का गठन भी किया साथ ही वर्षों से बन्द शाखा का पुनर्गठन भी किया। 50 नये सदस्य बनाये जाने पर उन्हें संगठन मित्र सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नवगछिया शाखा को विशिष्ट शाखा का सम्मान दिया गया। जिसके लिए पूरे नवगछिया में खुशी की लहर छा गइ है।

पवन सर्राफ, अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, अजय रूंगटा, कमलेश अग्रवाल, प्रवीण केजरीवाल, खरीक शाखा अध्यक्ष प्रदीप जैन, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, सुरेश हिसारिया, संतोष यादुका, मनोज यादुका, गोपाल चिरानियॉं, विद्या सागर सर्राफ, बाल भारती के प्रींसिपल मुरारी लाल पंसारी, नरेश केडिया ने इस बड़े सम्मान के लिए विनोद केजरीवाल को बहुत बहुत बधाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *