भ्रमरपुर में परेशान दुकानदारों की बात सुनते सांसद

बिहपुर: सांसद सह बूलो मंडल ने सोमवार को बिहपुर व नारायणपुर प्रखंड के कई गांवों जाकर आमलोगों से जनसंवाद कर उनके समस्याओं से रूवरू हुए। इस दौरान सांसद बिहपुर व मड़वा में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले। यहां के बाद सांसद जिला परिषद  के फरमान से परेशान दुकानदारों की समस्याओं को सुनने भ्रमरपुर पहुंचे। जहां सांसद को दुकानदारों व पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रसुन उर्फ मुन्ना मिश्र ने बताया कि भ्रमरपुर में पानी टंकी से 14न.सड़क के करीब 40.50वर्षों से दुकान चलाकर परिवार की जीविका चला रहे है। इधर जिला प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व  दुकानदारों को जिप की जमीन खाली करने का आदेश दिया।

दुकानदारों  ने कहा कि दुकान छीनने पर परिवार के समक्ष रोजी रोटी की समस्या आ जाएगी। लोगों की बात सुनने के बाद सांसद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे इस संबंध में जिला के सक्षम पदाधिकारी से बात करेगें। सांसद बूलो मंडल ने कहा कि भ्रमरपुर में जिप की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने के पूर्व यथास्थिति बना रहे। और जिप द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने के पहले सभी दुकानदार जमीन खाली कर देगें। और जिला प्रशासन एवं जिला परिषद  दोनो उक्त जमीन पर दंकान बनाकर उन्हीं दुकानदारों को नियमपूर्वक दुकान आवंटित करे। जो दुकानदार यहां बीते 40.50वर्षों  से दुकान चलाकर परिवार की जीविका चला रहे है। ताकि ऐसे दुकानदारों को सड़क पर न आना पडे़। शासन व प्रशासन समेत सरकार के प्रावधानों के मुताबिक भी उक्त जमीन पर दुकान के आवंटन पर पहला अधिकार पूर्व से दुकान चला रहे दुकानदारों का है।दुकानदार गणेशा शर्मा, जलधर साह, मोहन ठाकुर, पप्पु ठाकुर, निर्देव साह, सखीचन व अमलेश  आहद ने सांसद को कहा कि दुकान छीना तो हम लोगों के समक्ष घर चलाने मुश्किल  आ जाएगी। सांसद ने मुखिया प्रतिनिधि प्रसुन उर्फ मुन्ना मिश्र समेत सभी लोगों को भरोसा दिलाया कि ऐसा नही होगा। इस मौके पर नंदु यादव, मु.इरषाद, महेन्द्र सिंह पर्चाधारी, गणेश  जुल्म खिलाफी, दिलीप गुप्ता, शयाम मंडल आदि समेत कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *