नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार के पास स्थित मील टोला के पास मक्के की गोदाम परिसर से नवगछिया पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर को ज़ब्त किया है. ट्रैक्टर को जब्त करने के बाद पुलिस ट्रैक्टर थाने पर लाकर मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रैक्टर को चोरी का होने के संदेह के आधार पर जब्त किया है.

संदिग्ध ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, छानबीन शुरू

– पुलिस के पहुचाते ही ट्रैक्टर चालक हो गया फरार

बताया जा रहा है कि मील टोला स्थित मक्का गोदाम में ट्रैक्टर मक्का लोड करने के लिए आया हुआ था. मक्का लोड के दौरान गाड़ी में लगे नंबर प्लेट के अंदर भी एक और नंबर प्लेट लगे होने के कारण वहां मौजूद लोगों को संदेह हुआ. संदेह होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी.

सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मील टोला स्थित मक्का गोदाम पहुंचे. जहां उन्होंने ट्रक पर लदे मक्के को अनलोड कर आया और ट्रैक्टर को अपने साथ लेकर चली गई. पुलिस के पहुंचने से पूर्व ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया था. नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *