
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 300
नवगछिया: घाट ठाकुरबाड़ी में महंत सुधीर महराज के संयोजन में चल रहा श्रावण झूलानोत्सव से पूरा मंदिर परिसर पुलकित हो रहा है। शाम होते ही मंदिर में भगवान का झूलन शुरु होता है। जो देर रात्रि तक पूरे चरमोत्कर्ष पर रहता है। स्थानीय गायकों द्वारा अनेकानेक झूलन के गीत संगीत व भजन गाये जा रहे है। मंदिर के महंत सुधीर महाराज के द्वारा झूले की डोर पकड़कर भगवान राम व किशोरी जी को झूला झुला रहे है। यह मनोरम दृश्य को देखकर श्रद्धालु भक्तिभाव में आनन्द हो रहे है और खुशी में झूम रहे है। मंदिर कमिटी ने बताया कि वह मंदिर की परम्परा को आगे बढ़ा रहे है। उसी क्रम में श्रावण झूलनोत्सव को पूरी भव्यता से मना रहे है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
