नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार को जानवर चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-भाला चलने से पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है।

घायलों में एक पक्ष के रुदल यादव (30), पिंटू यादव (22) और जागो देवी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से अंग्रेज कुमार (26) और रितेश कुमार (27) घायल हुए हैं। सभी शंकरपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, जानवर चराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी बात को लेकर एक बार फिर कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी और भाले का इस्तेमाल किया गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

मारपीट की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर परबत्ता थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि जानवर चराने को लेकर मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद जांच के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *