नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे भाई को समझाना एक युवक को महंगा पड़ गया। नशे में धुत भाई ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बंटी कुमार, पिता देवन मंडल, शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था। इसी दौरान उसके भाई चंदन कुमार, पिता देवेंद्र मंडल, ने उसे समझाने का प्रयास किया। इससे बंटी आक्रोशित हो गया और चंदन के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि बंटी ने लाठी-डंडे से चंदन की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल चंदन को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

घटना की सूचना परिजनों ने परबत्ता थाना पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि बंटी शराब के नशे में लगातार हंगामा कर रहा था और समझाने पर उसने चंदन के साथ मारपीट की।

परबत्ता थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। घायल युवक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *