भाजपा नेता डा एन के यादव ने किया उद्घाटन

17-naugachia-kharik-men-shi

खरीक : खरीक के खैरपुर गांव के मध्य विद्यालय खैरपुर में दो दिवसीय शिव गुरु महोत्सव व शिव गुरु परिचर्चा का 17वां वार्षिकोत्सव शनिवार से प्रारम्भ हो गया. आयोजन का उद्घाटन विधिवत रूप से भाजपा नेता विधान पार्षद डा एनके यादव ने किया. इस अवसर पर डा यादव ने कहा कि आध्यत्म सृजनता की जननी है. उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए आयोजको को धन्यवाद दिया. समारोह में दूर दराज से आये वक्ताओं ने शिव शिष्यता की महत्ता की जानकारी दी और शिव को गुरु बनाने के लिए तीन संपर्क सूत्रों पर विस्तार से चर्चा की. भजन गायकों ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया. देर रात तक लोग भक्ति रस में गोते लगाते रहे. मालूम हो कि आयोजन का समापन रविवार को किया जायेगा.  जानकारी देते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने कहा कि जानकारी देते हुए कहा कि दो दिवसीय इस आयोजन में पूरे बिहार से शिव शिष्यों की उपस्थिति होती है. इस बार खगड़िया के मोहम्मद लियाकत अली खान, सुपौल के रविंद्र राज, खगड़िया से संजय बिहारी, समस्तीपुर से रूपम भारती, सहरसा से लाल बाबा, मुंगेर के भजन गायक भजन सम्राट चंद्र शेखर शर्मा भी शिरकत करेंगे. आयोजन में पूर्व जिला पार्षद विजय मंडल, भाजपा बुनकर मंच के प्रदेश मंत्री अल्तमस बिहारी, सुनील यादव, अरुण मंडल, प्रमोद यादव, सुरेश साह, विकास यादव, पंकज मंडल, अशोक शाह, अमित शाह व खैरपुर के समस्त ग्रामीणों की भागीदारी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *