नवगछिया : नवगछिया नया टोला मिलन चौक के समीप शिवम ट्रेक्टर पार्ट्स दुकान में देर रात इन्वर्टर के सॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. यह दुकान बिजली ग्रिड, लक्ष्मीपुर रोड निवासी सुनील कुमार शर्मा की है,उसने बताया आग लगने की वजह से लाखों की छति हो गयी है, इसमें मोबिल, पाइप ,फिल्टर अन्य सामान जल के खाक हो गया है.

