खरीक : खरीक प्रखंड के कोसी पार पंचायत लोकमानपुर के सिंहकुंड जलेबिया मोड़ के समीप भीषण कोसी कटाव जारी है. बीते एक सप्ताह से हो रहे भीषण कटाव से तटीय ग्रामीणों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे है.ग्रामीणों की कृषि योग्य उपजाऊ जमीन और आशियानें कोसी कटाव से ध्वस्त होकर कोसी में समा रहा है.

बीते दो दिनो से हो रहे कटाव को नियांत्रित करने का प्रयास नहीं हो रहा है.स्थानीय ग्रामीण बबलू मंडल मुसो समेत सिहकुण्ड के अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जलेविया मोर के समीप हो रहे भीषण कटाव को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया लेकिन पदाधिकारियों की उदासीनता की वजह से हम लोगों का कोई सुध लेने वाला नही है.

पूर्व में भी कटाव निरोधी कार्य करवाने को लेकर पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने सिहकुण्ड जलेविया मोड़ के समीप हो रहे कटाव स्थल धरना भी दिया लेकिन सारे आस्वासन और वायदे टांय टांय फिश हो गया. निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बेरुखी का दंश हम ग्रामीण भोग रहे है.जमीन और घर कट कर कोसी में समाते देख किसानों और गृहस्वामियों का कलेजा कट रहा है. सुदूरवर्ती गांव होने की वजह से सिहकुण्ड को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. सिहकुंड के ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.वही जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंताने बताया कि सिहकुण्ड कोसी पार सुदूरवर्ती क्षेत्र होने की वजह से कार्य कराना सम्भव प्रतीत नही हुआ.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....