नवगछिया :जिला पदाधिकारी के आदेश पर तकरीबन 48 घंटे बाद मंगलवार सुबह 11 बजे मोबाइल का इंटरनेट सेवा चालू किया गया।

गौरतलब है कि गत रविवार को मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल्टी कारखाना के पास स्थित एक मंदिर में शरारती तत्वों द्वारा अपवित्र वस्तु के फेंकने से दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने के प्रयास व विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टिकोण से जिला पदाधिकारी ने सभी मोबाइल कंपनियों को इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्देश दिया था।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों पर आइटी एक्ट सहित आइपीसी की धारा 153 ए के तहत कार्रवाई होगी। एसएसपी के यहां आइटी सेल इस पर निगरानी कर रहा है। यह जानकारी जिला पदाधिकारी आदेश तितरमारे ने दी। कहा कि सोशल मीडिया में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले किसी भी पोस्ट को गंभीरता से लिया जाएगा। डीएम ने लोगों से अपील की है कि भड़काउ सामग्री एक दूसरे से शेयर करना कानूनी तौर पर जुर्म माना जाएगा। एसएसपी के स्तर से इसकी लगातार मोनिटरिंग की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *