नारायणपुर – प्रखंड के बीरबन्ना स्टैट के शोक संत्पत परिवार जर्नादन प्रसाद सिंह से मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने सांत्वना दी. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष नीलाम्बर झा नीलु के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन का भव्य स्वागत किया.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेसी विचारधार के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीनों बर्षो के कार्यकाल विस्तार से बताकर भाजपा की ओर लाने पर आकर्षित किया. जिसपर शोक संत्पत परिवार ने भाजपा के प्रति सहानुभूति बताया. उन्होंने अपने पुत्र को भाजपा में शामिल कराने का आश्वासन दिया. चकरामी गाँव में निरंजन मास्टर के पुत्री विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए. मौके पर पूर्व सांसद अनिल यादव, जिप प्रतिनिधि भारतेन्दु मिश्रा, पप्पू झा, गया प्रसाद यादव, अरविंद गुप्ता, विजय सिंह कुशवाहा, महेंद्र सिंह कुशवाहा, अजय चौधरी, आलोक सिंह बंटु, पवन सिंह, मुकेश सिंह, अनिल सिंह, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, बिहपुर प्रमुख प्रतिनिधि रणजीत चौधरी, गगन चौधरी, जिप सदस्या शबाना आजमी, कुमकुम देवी सहित अन्य मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *