सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एक ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहा हैजिसे सिर्फ एक बार पास करना होगा। साल में एक बार प्रस्तावित इस परीक्षा के नतीजों के आधार पर अभ्यर्थियों के सभी विभागों में चयन पर विचार किया जा सकेगा।.
Total Downloads: 182
कार्मिक मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि एसएससी द्वारा प्रस्तावित सामान्य अर्हता परीक्षा (सीईटी) पर विचार किया जा रहा है। इसके प्रभावों को लेकर विशेषज्ञों से अध्ययन कराया जा रहा है। जल्द ही इसके क्रियान्वयन का निर्णय किया जाएगा।


सीईटी के तहत 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तरों के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र होंगे। इसी आधार पर उत्तीर्ण छात्रों की वरीयता सूची बनेगी। विभागों में जिस स्तर के पदों की मांग होगी उस हिसाब से छात्रों की सूची भेजी जाएगी।.
