नवगछिया-खरीक मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीरबन्ना चौक के समीप हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी खराब जुगाड़ गाड़ी में पीछे से बाइक टकरा गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक नवगछिया से कमरा खाली कर खरीक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीरबन्ना चौक के पास नुकीले लोहे के रॉड से लदी एक खराब जुगाड़ गाड़ी सड़क पर खड़ी थी। तेज रफ्तार से आ रही बाइक पीछे से गाड़ी में जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे युवक के शरीर में लोहे के नुकीले रॉड धंस गए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद लोगों ने मृतक को जुगाड़ गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों के पास से बड़ी संख्या में किताबें और कॉपियां बरामद हुई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे छात्र हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet