नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के तेलडीहा गाँव में बन रहे मुख्यमंत्री सड़क योजना से बन रहे सड़क कर्पूरी बाॅध से तेलडिहा जोड़ने वाली सड़क को उजाड़ने की प्राथमिकी एजेंसी के संवेदक जितेंद्र कुमार साहु ने भवानीपुर थाना में छः नामजद सहित अन्य लोगों पर किया वहीं थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि तेलडीहा गाँव से कपूरी बांध तक बनने नये सड़क उजाड़ने का आरोप लगाया वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार सड़क झटपट में गुणवत्तापूर्ण नहीं कर मनमानी ढंग से उल्टा सीधा कर बनाया है.
बिरोध करने व कहने पर अपने से सड़क उजाड़ कर फंसाने की धमकी दिया था. वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया मामले को जाॅचोपरांत कायॆवाई की जाएगी.

