नवगछिया : अत्यधिक ठंड के बावजूद भी नवगछिया नगर पंचायत छेत्र में अलाव की कोइ व्यवस्था नहीं की गई है. नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 निवासी राधाकृष्ण ने बताया की जनवरी माह में ठंड अपने चरम पर है, इसके बावजूद भी नगर पंचायत द्वारा अलाव की कोइ व्यवस्था नहीं की गई है.
Total Downloads: 113
वार्ड 22 निवासी वासुदेव मंडल, बदरी मंडल, पंकज, सुमन, राहुल सहित कई लोगों ने बताया की वार्ड 22 में अलाव की कोइ व्यवस्था आज तक नहीं की गई है. इसके अलावा नगर पंचायत की स्थिति यह है की अनंमंडल अस्पताल ठंड सं ठिठुर रहे मरीज तक के लिए अलाव की कोइ व्यवस्था नहीं की गई है. बुधवार को नवगछिया व आसपास के इलाके में ठंड का पाड़ा न्युनतम 9 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा.

भाजपा के नगर उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार यादव ने नवगछिया नगर पंचायत के हरेक वार्ड में कम से कम दो जगहों पर तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिये. उन्होंने इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी से मांग भी किया है. नगर पंचायत कार्यपालक अभियंता राम विलास दास ने बताया की पंचायत छेत्र में अलाव की व्यवस्था के लिए आम बैठक कर ली गई है. गुरूवार से नवगछिया नगर पंचायत छेत्र में अलाव की व्यवस्था की जाएगी.

