तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्रों को अब नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विवि प्रशासन ने इस दिशा में नई योजना पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कुलपति प्रो. एलसी साहा के निर्देश पर फिर से प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया है।
Total Downloads: 385
इस कमेटी में एमबीए के निदेशक डॉ. पवन कुमार पोद्दार, एमसीए के डॉ. कमल प्रसाद और पीजी बायोटेक के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार राय को रखा गया है। कुलपति ने बताया कि प्लेसमेंट सेल विवि कैंपस सेलेक्शन के लिए उपयोगी होगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब के लिए भटकने नहीं दिए जाएंगे।

कैंपस सलेक्शन के लिए राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपियों को पत्र भेज कर यहां बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विवि के दर्जनों छात्र देश-विदेश के विभिन्न कंपनियों में एचआर के पद पर काम कर रहे हैं। उनसे भी इस दिशा में संपर्क स्थापित किए जाएंगे। ताकि छात्र-छात्राएं अपनी मेधा के आधार पर कैंपस सलेक्शन में शामिल हो सकें।

