नवगछिया : जहान्वी चौक स्थित टोल टैक्स वसूली केंद्र पर मंगलवार को शाम में ट्रक चालक और जुगाड़ गाड़ी के चालक के बीच हुई मारपीट के बाद ट्रक चालकों ने विरोध में सड़क को जाम कर दिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
इस दौरान टोल के एक कर्मी के साथ भी उलझाव की बात सामने आ रही है. करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को पूर्ववत किया.

परबत्ता थानाध्यक्ष ओपी दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हल्की फुल्की झड़प हुई थी जिसे दोनों पक्षों ने आपस में ही सुलझा लिया और गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

