बिहपुर : बुधवार कि शाम करीब छह बजे बिहपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन के समीप अप रेलट्रैक एक अज्ञात महिला कि लाश मिली. शव को देखकर लग रहा तट कि किसी अज्ञात ट्रेन से गिरकर महिला की मौत हुई है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 341
महिला की मौत की सूचना पर आसपास के गाँवों के लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन शव की क्षत – विक्षत स्थिति को देखकर कोई उसका पहचान नही कर पाया. वही लोगों ने इसकी सूचना बिहपुर रेलथानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद यादव को दिया.

सूचना मिलने पर रेलथानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया की शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराया जायेगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

