नारायणपुर- प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मुस्लिम टोला नवटोलिया में मंगलवार को 24 नंबर सेंटर समुह की महिलाओं ने सप्ताहिक रुपये वसुली के लिए आए खगड़िया जिले के परबत्ता शाखा के कर्मी सौरभ कुमार,सुमित कुमार को महिलाओं ने बंधक बना लिया बुद्धिजीवी वर्ग के ग्रामीणों की पहल पर देर शाम उसे वापस जाने दिया गया.
Total Downloads: 115
कर्मी सुमित व सौरभ ने बताया कि नारायणपुर नवटोलिया मुस्लिम टोला 24 नंबर सेंटर पर 35 महिलाओं की समुह ने 60 हजार रुपये ऋण लिया था. जिसे सप्ताहिक प्रति सदस्य 980 रुपये देना है समुह से दो सदस्य तीन सप्ताह से रुपये जमा नहीं कर रहे थे.समुह के प्रत्येक सदस्य एक दुसरे के गायरेंटर होते हैं.

जिसको लेकर समुह के अन्य सदस्य पर रुपये जमा करने के लिए दबाव बनाया गया तो सुबह ग्यारह बजे से समुह के महिला व मुहल्ले के अन्य लोग बंधक बनाकर अपशब्द भाषा का प्रयोग कर धमकाने लगे.हमलोग समझाने का कितना भी प्रयास किया तो महिला लोग अपनी जिद्द पर अड़ गई तो हमलोग भयभीत हो गए. वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश से मामले को लेकर जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया कि मामले को लेकर कोई सुचना थाना को नहीं दी गई है.

