
Total Downloads: 72
नारायणपुर – प्रखंड के बीरबन्ना ढाला के पास शुक्रवार की शाम ट्रेक्टर के दबने से मो शमशेर की मौत के मामले में मृतक के भाई नन्हकार जयरामपुर निवासी मो फारूक ने ट्रेक्टर मालिक जयरामपुर निवासी ललन चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया मृतक के भाई द्वारा आवेदन के माध्यम से दावा किया है कि महिंद्रा कंपनी की बिना नंबर की लाल रंग की न्यू ट्रेक्टर लकड़ी लोड करने के लिए बीरबन्ना जा रहे थे ट्रेक्टर मालिक ललन राय पर लापरवाही के साथ तेजी से चला रहे थे .जिसको लेकर बीरबन्ना ढाला पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे इंजन के नीचे दबने से भाई की मौत हो गई जिसको लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद मिट्टी दी गई.
