नवगछिया : विक्रमशीला पुल पर चल रहे मरम्मती के कार्य को लेकर पुल एवं पहूंच पथ पर जाम जहां आम बात हो गई है. वहीं मंगलवार को जाम ने अपना दायार काफी बढ़ा लिया था. वहानों की लंबी कतारें जहान्वी चौक से लेकर नवगछिया के मकंदपुर चौक तक पहूंच गई थी. दोनो ओर से वाहनों की लंबी कतार होने के कारण अवागामन पूरी तरह प्रभावित हो गया था.

जाम की समस्या को लेकर एसपी ने डीएम से मागा 20 अतिरिक्त होमगार्ड बल

– नवगछिया एन एच 31 पर पर भी तीन घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

– जाम के कारण तेतरी जीरोमाईल से पैदल नवगछिया पहूंच रहे थे यात्री

– जाम के कारण भीषण गर्मी में यात्रियों का था बुरा हाल परेशान

नवगछिया जीरो माईल से लेकर मकंदपुर चौक तक एन एच 31 पर दोनो ओर से वाहनों की लंबीं कतार लग ई थी. जिसके कारण जाम ने भयावह रुप ले लिया था. एन एच 31 पर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही. जाम में ट्रक के साथ साथ सैकड़ों सवाड़ी वाहन जाम में घंटो फंसे रहे. ओटो चालक को तेतरी जीरो माईल से नवगछिया आने में दो घंटे से अधिक लग जा रहे थे.

वहीं भागलपुर जाने वाले यात्रियों को एक घंटे का सफर तय करने में चार से पांच घंटे लग जा रहे थे. जाम के रण तेतरी जीरो माई से यात्री ओटो छोड़ कर पैदल नवगछिया पहूंच रहे थे. भीषण गर्मी में पैदल यात्रा करने में यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पर रहा था। वहीं जाम पर नियंत्रण पाने में नवगछिया पुलिस पूरी तरह फेल साबित हो रही थी.

14 नवंर सड़क पर भी लगा था जाम

तेतरी दुर्गा मंदिर से जहान्वी चौक तक जाने वाली 14 नवंर सड़क पर भी जाम की स्थित बनी हुई थी. दोनों ओर से वाहनों के अत्याधिक पिरचालन एवं ओवर टेक किये जाने के कारण जाम लग रहा था.

एसपी ने की अतिरक्त बल की मांग

विक्रमशिला पुल पहूंच पथ पर लगने वाले जाम को लेकर नवगछिया एसपी नीधी रानी ने अतिरिक्त 20 बल की मांग की है. एसपी ने कहा कि जाम को लेकर पहूंच पथ पर 15 होम गार्ड को लगाया गया है साथ ही पुलिस बल को भी लगाया गया है. अन्य होमगार्ड जवान मिलने के बाद उन्हे भी लगाया जएगा. इसको लेकर जगह को चिन्हित कर लिया गया है.

वहीं एसपी ने बताया की सड़क की चौड़ाई कम होने व गाड़ी के ओवर टेक करने से जाम की समस्या बढ़ रही है. सिमीत पुलिस बल के कारण गाड़ियों को निश्चित जगहों लगाने में ही प्रयाप्त बल नहीं उपलब्ध हो पा रहे है. जाम की समस्या के लिए तीन शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारी के साथ होमगार्ड की प्रतिनियुक्ती जहान्वी चौक से तेतरी जीरो माईल तक की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *