नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के चॉपर निवासी गजेंद्र यादव ने रंगरा थाना में आवेदन देकर अपने छोटे भाई फंटूस यादव 24 वर्ष की फिरौती के लिए अपहरण करने का मामला रंगड़ा थाना में दर्ज कराया गया है. अपने आवेदन में गजेंद्र यादव ने कहा कि 25 तारीख को करीब 4:30 बजे सुबह घर से उसका भाई यह कह कर निकला कि रुपए का तगादा के लिए दियारा से वापस आ रहा हूं

मगर दिनांक 25 से 27 तक मेरा छोटा भाई फंटूस घर नहीं लौटा काफी खोजबीन करने के बाद भाई के बारे में कुछ पता नहीं चल सका. जिससे आशंका है कि भाई की फिरौती के लिए अपहरण कर अपराधियों ने कहीं छुपा कर रखा है. वहीं थाना प्रभारी ए के आजाद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जा रही है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
