नारायणपुर – भवानीपुर थाना से महज सौ मीटर की दुरी पर मधुरापुर बाजार से एन एच 31 को जोड़ने वाली बाई पास  सड़क पर रविवार की संध्या मधुरापुर निवासी प्रमोद शर्मा घर के सामने ही उनकी चार बर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी को अनियंत्रित बाईक के धक्के से घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने बताया कि पीले रंग की यमाहा बाईक संख्या बी आर 10 जे 5119 से मधुरापुर के ही पंकज यादव एन एच से तेज गति से मधुरापुर की और जा रहे ने मोड़ के पास बच्चे को धक्के मारकर फरार हो गया.ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने बाईक को जप्त कर थाना परिसर ले गई. माँ बिभा देवी,पिता प्रमोद शर्मा सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

समाजसेवी डीलर हरेराम शर्मा व सुनील शर्मा ने बताया कि स्नेहा तीन बहन मैं दुसरे स्थान पर थी और चंचल स्वभाव के कारण मुहल्ले में सब उसे प्यार करते थे.आँगनबाड़ी केंद्र में पढती थी.थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही हैं.  पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *