पटना। देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी और पश्चिम भारत की यात्रा करने को इच्छुक यात्रियों के लिए यह गुड न्‍यूज है। बिहार से दूसरी आस्था सर्किट ट्रेन इस बार पश्चिम भारत, गांधीधाम और ज्योतिर्लिंग के लिए नौ जून को रवाना होगी। साबरमती आश्रम, शिरडी, अक्षरधाम और कई ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी आस्था सर्किट ट्रेन।

 देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी और पश्चिम भारत की यात्रा करने को इच्छुक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार से दूसरी आस्था सर्किट ट्रेन इस बार पश्चिम भारत, गांधीधाम और ज्योतिर्लिंग के लिए 9 जून को रवाना होगी। जयनगर से सुबह 8 बजे खुलने के बाद यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, बक्सर, मुगलसराय, वाराणसी होते हुए पहले उज्जैन पहुंचेगी। तब द्वारका, सोमनाथ, वेरावल, अहमदाबाद, पुणे और नासिक पहुंचेगी।

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएस करीम ने बताया कि इस यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 850 रुपए प्रति दिन के हिसाब से किराया लिया जाएगा। कुल 11 रात 12 दिन की यात्रा के लिए यात्रियों को 11118 रुपए चुकाना होगा। यात्रियों को स्लीपर क्लास में यात्रा के साथ शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस और रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था रहेगी। साथ ही ट्रेन के हर कोच में सिक्योरिटी गार्ड एवं टूर एस्कार्ट उपलब्ध रहेगा।

बुकिंग इस तरह 

आईआरसीटीसीके पटना में बिस्कोमान टावर स्थित कार्यालय या मोबाइल नंबर 9771440056 और 9771440016 पर कॉल कर बुकिंग कराई जा सकती है। साथ ही विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 11-12 जून : उज्जैन में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और महाकालेश्वर मंदिर

 13जून : द्वारकामें द्वारकाधीश मंदिर नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

 14जून : सोमनाथमें सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

 15जून : अहमदाबादमें साबरमती आश्रम और अक्षरधाम मंदिर

 16जून : पुणेमें भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

 17जून : नासिकमें त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

 18जून : नासिकके बाद शिरडी में साईं बाबा और सिगनापुर शनि मंदिर

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *