नवगछिया: रंगरा ओपी थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर रंगरा चौक से आगे मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण बाइक पर सवार रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के सधुवा निवासी मो. विश्वानंद व उनकी पत्नी सगुनिशा गंभीर रूप से घायल हो हैं।
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायल दंपति को अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया।

वहीं घायल महिला सगुनिशा की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पति और पत्नी दोनों बाइक से कुर्सेला जा रहे थे। कुर्सेला जाने के क्रम में ही एनएच-31 पर उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वे दाेनों जख्मी हो गए।


