अनुमंडल अस्पताल में एक तरफ जहां रोगी कल्याण समिति की बैठक में सभी एएनएम व लेबर रूम में कार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसूताओं को बेहतर सुविधा देने व किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने वार्ड के निरीक्षण में प्रसूति महिलाओं से अवैध वसूली की बात उभर कर सामने आ गई।
निरीक्षण के दौरान प्रसव कराने को लेकर अलग अलग कार्य के लिए कुल 650 रुपये की वसूली की बात सामने आई। रोगी कल्याण समिति की बैठक अनुमंडल अस्पताल में थी।

बैठक के बाद अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एके सिन्हा, केयर इंडिया के डॉ. राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजू प्रधान के साथ रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्षा प्रीति कुमारी, समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, महिला सदस्य स्वीटी कुमारी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती प्रसुता बेगम खातून पति मो. जाकिर जो तुलसीपुर अपने मायके से अस्पताल आई थी, ने पूरी जानकारी दी।


