रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के मंदरौनी चौक पर सोमवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों और पुलिस ने दुकानों को सख्ती से बंद करवा दिया है. जानकारी मिली है कि मंदरौनी में कई एक्टिव केस है. पदाधिकारियों ने दुकानदारों को शाम चार बजे के बाद दुकान न खोलने का निर्देश दिया है.
बात दें कि रंगरा चौक और रंगरा बाजार के सभी दुकानों को तीन दिन पहले ही सील कर दिया गया है. रंगरा चौक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने लोगों से सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क का हमेशा प्रयोग करने

की अपील की है.
रंगरा पुलिस ने मास्क नहीं पहने कुल
रंगरा – रंगरा पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सघनतापूर्वक मास्क जांच अभियान चलाया है. पुलिस ने मास्क नहीं पहने कुल 21 लोगों से ₹1050 की वसूली की है. उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष माहताब खान ने दी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना खतरनाक होता जा रहा है ऐसे में लोगों का मास्क नहीं पहनना चिंतनीय है. उन्होंने सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की है.


