नवगछिया | नवगछिया व्यवहार न्यायालय में चीफ जस्टिस ने नए भवन में बने एडीजे फोर के न्यायालय का उद्घाटन किया। उन्हाेंने जिला जज अरविंद पांडे, एडीजे टू सुजीत कुमार सिंह, एडीजे 3 अमिताभ चौधरी, एडीजे 4 बीएन त्रिपाठी, एसीजीएम-2 देवेंद्र पाल सिंह, एसीजीएम-3 अखौरी अभिषेक सहाय, एसडीजेएम प्रमोद पांडे, मुंशफ तरुण कुमार झा, डीमए प्रणव कुमार, एसपी निधि रानी व एसडीओ मुकेश कुमार के साथ बैठक की।
बार एसोसिएशन भवन का निरीक्षण किया। वहां छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण चौधरी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विभास प्रसाद सिंह ने किया।

चीफ जस्टिस ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि यहां जल्द लाइब्रेरी, पोस्ट ऑफिस, एटीएम और शुद्ध पेयजल सहित भूमि हस्तांतरण को लेकर कार्य किया जाएगा। नवगछिया में चीफ जस्टिस को मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।


