रंगरा – रंगरा पीएचसी में मंगलवार को किये गए कोरोना जांच में कुल 30 कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में रंगरा गांव से 08, तीनटेंगा दियारा से 03, कुमादपुर से 15, सहोरा, डुमरिया, चापर और मुरली से एक एक मरीज है.
डॉ रंजन ने कहा कि सबों को होम कोरेंटिन रहने की सलाह दी गयी है. जबकि पीएचसी स्तर से सबों को दवा भी उपलब्ध करवाया गया है. दूसरी डॉ रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि तरफ रंगरा पीएचसी में कोविड 19 से बचाव के लिये 100 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है.

रंगरा पुलिस ने मास्क नहीं पहने कुल 15 लोगों से वसूल किया ₹750 जुर्माना
रंगरा – रंगरा पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सघनतापूर्वक मास्क जांच अभियान चलाया है. पुलिस ने मास्क नहीं पहने कुल 15 लोगों से ₹750 की वसूली की है. उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष माहताब खान ने दी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना खतरनाक होता जा रहा है ऐसे में लोगों का मास्क नहीं पहनना चिंतनीय है. उन्होंने सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की है.


