नवगछिया। रंगरा ओपी क्षेत्र के गंगा दियारा के लाल साहब बहियार से रंगरा थानाध्यक्ष बिट्टू कमल ने 120 लीटर देसी शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण पुलिस ने बरामद किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस और एलटीएफ नवगछिया के द्वारा यह कार्रवाई की गई। हलांकि इस छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद तीन कारोबारी पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार हो गए। मामले को लेकर थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गई।

