नारायणपुर। प्रखंड के चकरामी नारायणपुर गांव से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब तस्कर मो. गैसूल अली को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच नारायणपुर पीएचसी में कराकर न्यायिक हिरासत में भागलपुर जेल भेजा। वहीं शनिवार की रात हंगामा करते दो युवक को वाहन चेंकिग अभियान दौरान शराब के नशे में पहाड़पुर गांव से रूपेश कुमार व गौरव कुमार को भवानीपुर पुलिस ने पकड़ा।
जिसके विरूद्ध प्राथमिक दर्ज कर मेडिकल जांच नारायणपुर पीएचसी में कराकर रविवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा। दो पहिया वाहन बाईक को भवानीपुर थाना में जब्त किया।


