पटना : राजधानी को दहला देने की धमकी मिलने के बाद पटना पुलिस ने शहर में अलर्ट जारी कर दिया है। पटना सिटी से लेकर दानापुर तक शहर के सभी सार्वजनिक और प्रमुख स्थलों पर एंटी सेबोटेज से जांच की गई। सूत्र बताते हैं कि पटना पुलिस को कॉल कर धमकी दी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी कॉल कर धमकी मिलने की बात नहीं कर रहे हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एसएसपी का कहना है कि बोधगया में विस्फोटक मिलने के बाद पटना में एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता से जांच कराई गई थी। हर दस दिन पर नियमित रूप से जांच और मॉक ड्रिल कराया जाएगा। वहीं, उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि ऐसी धमकी अक्सर मिलती है।

आधुनिक उपकरणों से हुई जांच

जानकारी के मुताबिक धमकी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राकेश कुमार दुबे ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रमुख स्थल जैसे महावीर मंदिर, पटना साहिब गुरुद्वारा, बुद्धा स्मृति पार्क, मॉल, सिनेमा घर आदि स्थानों पर बम निरोधक दस्ता ने डीएसएमडी (डीप सर्च मेटल डिटेक्टर) से जांच कर पता लगाया कि कहीं विस्फोटक तो नहीं रखा है। यह उपकरण जमीन के अंदर 400 मीटर तक छिपे विस्फोटक की पहचान करने में सक्षम है। इसके अलावा उन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही होटल संचालकों को ठहरने वाले अतिथियों के बारे में पूरी जानकारी रखने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री के लिए भी मिली थी धमकी :

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो 25 जनवरी को एसएसपी के मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने कॉल कर धमकी दी थी। कहा था कि मुख्यमंत्री को बचा सकते हो तो बचा लो। तफ्तीश से मालूम हुआ कि धमकी झारखंड के हजारीबाग जिले से आई थी। झारखंड पुलिस से समन्वय स्थापित कर पड़ताल की गई तो पता चला कि मोबाइल का इस्तेमाल बार का वेटर कर रहा था, जिसका बिहार से कोई सरोकार नहीं है। उसने बताया कि कुछ लड़के उस दिन आए थे। घर फोन करने की बात कहकर उसके मोबाइल का उपयोग किया। इसके बदले उसे सौ रुपये दिए थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet