बिहपुर प्रखंड से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान संकाय से भागलपुर जिले की टॉपर बनकर सादिया खातून ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सादिया खातून, बिहपुर पूर्व पंचायत के मिलकी अंसारी टोला (वार्ड संख्या 10) निवासी मो. इजहार आलम की पुत्री हैं। उन्होंने कुल 446 अंक हासिल कर यह शानदार उपलब्धि प्राप्त की है।

परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

सादिया की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन की हर कोई सराहना कर रहा है।

शिक्षकों और परिवार को दिया श्रेय

सादिया, मधुसूदन उच्च विद्यालय की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित ऑनलाइन पढ़ाई और परिवार के सहयोग को दिया।
उनका कहना है कि लगातार मेहनत और सही दिशा में तैयारी से ही सफलता मिलती है।

पिता ने जताया गर्व

पिता मो. इजहार आलम ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि सादिया शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं और हमेशा बेहतर करने का लक्ष्य रखती थीं।

डॉक्टर बनने का सपना

पांच बहनों और तीन भाइयों के बीच पली-बढ़ी सादिया खातून का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है। वे जरूरतमंद लोगों की मदद कर प्रेरणा बनना चाहती हैं।

अकबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष की परीक्षा में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। अकबर की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

अकबर ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। अकबर का कहना है कि नियमित पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।

अकबर के जिला टॉपर बनने की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अकबर की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अकबर की सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet