प्रखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी यहां 17 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बावजूद खरीक बाजार के दुकानदार और आम लोग लापरवाही बरत रहे हैं। दुकानदार गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष पुलिस जवानों के साथ बाजार पहुंचे। पुलिस ने माइकिंग कर सभी दुकानें बंद कराई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लेकिन पुलिस के जाते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली। इतना ही नहीं कई दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क का समान बेचते-खरीदते दिखे। इससे कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ सकती है। बुद्धिजीवियों ने बताया कि पुलिस की गाड़ी आते देख दुकानदार दुकान का शटर गिरा लेते हैं और पुलिस के जाने के बाद दुकानें खोल लेते हैं। यह बड़ी लापरवाही है। क्योंकि, इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए हर किसी को पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की जरूरत है।

कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई : एसडीपीओ

इस संबंध में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि हर किसी को गाइडलाइन का पालन करना होगा। कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीक थानाध्यक्ष को ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार से कड़ाई से इसका पालन कराया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet