बिहपुर/खरीक | बिहपुर विधायक ईं. कुमार शैलेन्द्र ने सोमवार को सीएचएसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. मुरारी पोद्दार ने उनसे अस्पताल की समस्याएं गिनाईं। विधायक ने कहा कि बिहपुर, खरीक और नारायणपुर अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरणों की खरीदारी के लिए विधायक निधि से एक करोड़ रुपये देने की मुख्यमंत्री से अनुशंसा की है।
इस राशि से तीनों अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरण, दवाई, एक-एक एंबुलेंस, दो वेंटिलेटर, 5 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी। सभी उपकरणों का अनुश्रवण डीएम करेंगे। विधायक को इस कार्य के लिए खरीक पीएचसी प्रभारी डॉॅ. नीरज कुमार सिंह ने आभार जताया है। मौके पर भाजपा नेता मेहता सच्चिदानंद भी मौजूद थे।



