नवगछिया। पिछले दो-तीन वर्षों से ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत नहीं होने के कारण गोपालपुर प्रखंड की सभी पंचायतों सहित रंगरा प्रखंड की बड़ी आबादी को हर साल बाढ़ की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में चिंता बढ़ गई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिला पार्षद कुमारी गुड़िया, बाबू टोला कमलाकुंड की मुखिया मितु कुमारी, पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार रविदास, गोपालपुर डिमाहा के उपमुखिया माधव कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष साकेत बिहारी, एमएलसी प्रतिनिधि रौशन राय, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, सरपंच सोनी देवी, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौबे समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भागलपुर के जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर बांध की तत्काल मरम्मत की मांग की है।


हर साल बाढ़ का खतरा

आवेदन में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ब्रह्मोत्तर बांध की स्थिति जर्जर हो चुकी है। समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण हर वर्ष बाढ़ का पानी इलाके में प्रवेश कर जाता है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।


रैयती जमीन होने से अटका मामला

जनप्रतिनिधियों के अनुसार, यह बांध रैयती जमीन पर बना हुआ है, जिसके कारण जल संसाधन विभाग द्वारा इसका अधिग्रहण नहीं किया गया है। हालांकि, पूर्व में “काम के बदले अनाज योजना” के तहत इसका जीर्णोद्धार कराया गया था।


तत्काल कार्रवाई की मांग

आवेदन में कहा गया है कि यदि समय रहते बांध की मरम्मत नहीं कराई गई, तो इस वर्ष भी बाढ़ के पानी से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाकर ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित बाढ़ से लोगों को राहत मिल सके।

 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet